देश भर में लोकसभा चुनाव के माहौल के बीच ऑपरेशन लोटस अंतर्गत लगातार सभी राज्यों में कमल खिल रहा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और विधायक सीता सोरेन ने भाजपा का दामन थाम लिया।
दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड के महान सोरेन परिवार को छोड़कर मोदी जी के विशाल परिवार में शामिल हो रही हूं।मोदी जी पर लोगों के विश्वास को देखते हुए इस परिवार में शामिल हो रही हूं। मैंने भी झारखंड में कई संघर्ष किया।
14 साल जेएमएम में रही। मेरे ससुर और दिवंगत पति की अगुआई में झारखंड अलग राज्य बना। उनका सपना राज्य के विकास का था, लेकिन ये अधूरा रह गया।आज झारखंड की जनता बदलाव चाहती है। झारखंड को झुकाना नहीं बचाना है, इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुई। मुझे उम्मीद है कि मेरे पति का सपना पूरा होगा। आने वाले दिनों में सभी 14 सीटों पर कमल खिलेगा।

More Stories
भारत ने पाकिस्तानी आक्रमण का किया भयंकर प्रतिकार, पाकिस्तान को भारी नुकसान
BIG NEWS: अब पाकिस्तान की खैर नहीं, भारत ने पाकिस्तान पर की जवाबी करवाई
भारत-पाकिस्तान के बीच शुरू हुआ हमलों का दौर: S-400 ने पाकिस्तान के हमलों को किया नाकाम, कश्मीर से लेकर गुजरात तक ड्रोन अटैक फेल