CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Friday, February 28   9:48:06
gujarat maharashtra rain

बाढ़-बारिश से बेहाल गुजरात-महाराष्ट्र, इन राज्यों में भी अलर्ट जारी

देश भर में भारी बारिश से कई राज्यों में लोग परेशान हो रहे है। गुजरात में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। यहां 10 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सूरत में 24 घंटे में 5 इंच बारिश से मीठी और काकरा खाड़ी नदियां ओवरफ्लो हो रही हैं। यहां बाढ़ से करीब 1 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, 955 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है।

इसके अलावा, दिल्ली में देर रात और सुबह तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। मुख्य मार्गों में जाम की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राज्य के 18 जगहों पर NDRF और मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा और सांगली में SDRF की तैनाती की गई है। पुणे में 24 घंटे में 114 मिमी बारिश हुई। यह 66 साल में तीसरा हाईएस्ट रहा।

आज देश के 6 राज्य गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। वही, छ्त्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम।में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी।