मौसम विभाग ने देश के 4 राज्यों के लिए आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों में रविवार को तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा।
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम स्थित बहरागोड़ा में सबसे ज्यादा 46.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, गुजरात और महाराष्ट्र में भी तापमान 42 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया।
उधर, ओडिशा के कुछ जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यहां आने वाले 3-4 दिन ऐसे ही हालात रहेंगे। दिल्ली में भी तापमान बढ़ने का दौर शुरू हो गया है। यहां आज तापमान 38 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है।
हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बूंदाबांदी की संभावना भी जताई है। वहीं, कुछ जगह धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

More Stories
पिता ने 6 साल की मासूम को जबरन पिलाई शराब, मां ने सुनाई आपबीती तो पुलिस भी हो गई हैरान
गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट ;18 मजदूरों की मौत, प्रशासन की लापरवाही पर सवाल
HIV+ परिवार का सामाजिक बहिष्कार ; बेटे को स्कूल से निकाला, समाज ने किया बेगाना!