CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 28, 2024

विजडन टॉप-5 क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर में हरमनप्रीत शामिल

19-04-2023, Wednesday

पहली बार कोई भारतीय महिला विजडन टॉप-5 क्रिकेटर्स में शामिल

सूर्यकुमार यादव साल के बेस्ट टी-20 क्रिकेटर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं। विजडन 1889 से हर साल यह लिस्ट जारी कर रहा है। हरमनप्रीत के अलावा इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पुरुष खिलाड़ियों में साल 2022-23 के लिए दुनिया का सबसे शानदार क्रिकेटर चुना गया है। महिला क्रिकेटर्स में ये पुरस्कार बेथ मूनी को मिला है।

सूर्यकुमार यादव को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। हरमनप्रीत को पिछले साल उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला है। हरमनप्रीत ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में 111 गेंद में नाबाद 143 रन बनाए थे। इसके साथ ही टीम इंडिया ने साल 1999 के बाद पहली बार इंग्लैंड में कोई वनडे सीरीज जीती थी। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप की भी विजेता बनी थी।