CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   2:53:18
hardikpandya

हार्दिक को जानबूझकर किया ट्रोल या कोई साजिश? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस कैंप में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसमें सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी को लेकर हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटाया जा सकता है। इस मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सीजन में हार्दिक पंड्या के खिलाफ साजिश रचकर उन्हें नेगेटिव पीआर के जरिए ट्रोल किया गया था। इस मामले में रोहित शर्मा का नाम भी सामने आया है।

हार्दिक और मुंबई इंडियंस को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित सहित कई खिलाड़ी नहीं चाहते कि हार्दिक टीम के कप्तान बनें। इसके अलावा एक और दावा किया गया है कि हार्दिक को एक साजिश के तहत IPL 2024 में काफी ट्रोल किया गया थाय। हार्दिक के लिए नेगेटिव पीआर का इस्तेमाल किया गया। नेगेटिव पीआर का मतलब सोशल मीडिया के जरिए किसी व्यक्ति की छवि खराब करना है।

हार्दिक के खिलाफ किसने रची साजिश?

मुंबई इंडियंस में सचिन तेंदुलकर का बहुत दबदबा है। वह और रोहित दोनों ही अगले सीजन में हार्दिक को कप्तानी नहीं देना चाहते हैं। हार्दिक के खिलाफ साजिश में रोहित का नाम भी लिया जा रहा है। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इरफान पठान ने भी हार्दिक के बारे में नकारात्मक बातें करते हुए एक्स पर एक पोस्ट साझा किया।

रोहित और सचिन सूर्यकुमार यादव को टीम का नया कप्तान बनाना चाहते हैं। सूर्या T20 में टीम इंडिया के कप्तान भी बन गए हैं। हार्दिक के खिलाफ कई खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी है।