10-09-22
लंदन पहुंचे किंग चार्ल्स-III
बकिंघम पैलेस के बाहर भारी भीड़
महारानी को याद कर लोग रो पड़े
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच शाही बदलाव भी हो रहे हैं। इस बीच, किंग चार्ल्स-III और क्वीन कंसोर्ट कैमिला लंदन पहुंच गए हैं। महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए बकिंघम पैलेस के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। किंग चार्ल्स ने यहां लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोग रोते देखे गए।उधर, स्कॉटलैंड में भी महारानी को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग बाल्मोरल कैसल के बाहर फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचे।
More Stories
पुजारियों की सैलरी जानकर रह जाएंगे दंग! काशी विश्वनाथ मंदिर में मिलती है इतनी मोटी तनख्वाह….
खूबसूरती के नाम पर खूनी तेल ; तमिलनाडु में ‘Rabbit Blood Hair Oil’ का धंधा, पूरी सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप…..
गुजरात में भीषण गर्मी का प्रकोप: कंडला में तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा