गुजरात के भरूच में आई बाढ़ के बाद पानी उतरने से फैली गंदगी और बीमारी फैलने के डर के चलते जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू की गई।
राज्य में सरदार सरोवर डैम से पानी छोड़े जाने के बाद भरूच में नर्मदा नदी का पानी लोगों के मकान और दुकान तक पहुंच गया था। अब बाढ़ का पानी उतरने से चारों ओर मिट्टी और गंदगी के ढेर लगे हैं। जिसके चलते बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इस खतरे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही शुरू की गई है। इस कार्रवाई में लगभग 400 कर्मचारी जूटे है। साथ ही आरोग्य विभाग की टीम भी लोगों की मदद हेतु घर, घर पहुंच रही है। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बीमारी ना फैले इसके लिए खास प्रयत्न किये जा रहे हैं।
भरूच में आई बाढ़ का पानी उतर चुका है। भरूच में स्थित कुरजा चार रास्ता, गांधी बाजार के व्यापारी इस बाढ़ के चलते अपने आप को लाचार महसूस कर रहे हैं। और व्यापारियों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। व्यापारियों का आरोप है कि उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई। वे प्रशासन के भरोसे रहे और उन्हें अपना माल सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का समय नहीं मिला जिसके चलते भरूच के व्यापारियों को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है व्यापारियों की मांग है के इस नुकसान की भरपाई प्रशासन द्वारा की जाए। पानी के उतारने के बाद बाढ़ के चलते यातनाएं सहन करने वाले लोगों की वेदना प्रशासन तक पहुंचे यह जरूरी है।

More Stories
सुबह उठते ही बॉडी को ऐसे करें डिटॉक्स, चिया सीड्स से तैयार करें ये ड्रिंक
रंगों का पर्व होली
स्वतंत्र विचार बनाम राजनीतिक विरोध – कौन सही, कौन गलत?