गुजरात राज्य सरकार ने फिक्स पे वाले कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी कर कर्मचारियों को खुश कर दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कल कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमे राज्य सरकार के फिक्स वेतन वाले कर्मचारियों के वेतन में 30% का इजाफा करने का निर्णय लिया है।इस निर्णय से 548.64 करोड़ का बोझ सरकारी तिजोरी पर पड़ेगा।फिक्स वेतन वाले 61,560 कर्मचारियों के लिए 1 अक्टूबर 2023 से यह निर्णय अमली होगा।
जिनका मासिक वेतन 38, 090₹ है, वह बढ़कर 49,600₹ होगा।तीसरी श्रेणी के 4400₹ ग्रेड पे वाले कर्मचारी, 4200₹ और 2800₹ ग्रेड पे वाले कर्मचारियों का वेतन 31,340₹ से बढ़कर होगा 40,800₹।
फिक्स पे हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है।अभी एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने तारीख दी है। ऐसे में गुजरात सरकार ने फिक्स पे में बढ़ोतरी कर कर्मचारियों के गुस्से को शांत किया है। यह इजाफा वर्ष 2017 में सातवें वेतन पांच 63% की बढ़ोतरी की गई थी।फिक्स पे वाले कर्मचारी फिक्स पे सिस्टम के विरोध में आंदोलन कर रहे थे, लेकिन फिलहाल तो इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की दिवाली की खुशी दुगनी हो गई है।

More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा