CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Thursday, April 10   2:02:25

गुजरात में नए साल पर बना सूर्य नमस्कार का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

गुजरात में नए साल 2024 की शुरुआत वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर की गई। यहां साल की पहली सुबह में गुजरात के महेसाणा में स्थित मोढ़ेरा सूर्य मंदिर में सूर्य नमस्कार किया।4000 लोगों ने 108 स्थानों पर एक साथ सूर्य नमस्कार करते हुए गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया है। आइए जानते हैं इस कार्यक्रम की खास बातें-

गुजरात सरकार के योग बोर्ड की ओर से पिछले 1 महीने से सूर्य नमस्कार स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड तैयार कर लिया है। दुनिया के किसी भी देश में एक साथ सूर्य नमस्कार का कोई रिकॉर्ड अभी तक नहीं था, जो अब भारत के गुजरात के नाम दर्ज हो गया है।

इस कार्यक्रम में पूरे राज्य में 108 अलग-अलग स्थान पर हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। यहां पर हजारों की संख्या में युवा और बुजुर्गों ने साथ में मिलकर सूर्य नमस्कार कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।

जब पूरी दुनिया नए साल के जश्न में थी तब गुजरात ने यह रिकॉर्ड बनाया है। इसें पूरे महीने चली इस स्पर्धा में 15 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और सूर्य नमस्कार स्पर्धा को एतिहासिक बनाने के लिए सहभागी दी। इससे पहले भी 2023 में सूरत में एक साथ लाखों लोगों ने योग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।