CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Monday, February 24   1:16:46

जंतर-मंतर पहुंचा किसानों का समूह

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बीते सात महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान आज जंतर-मंतर पहुंचे। प्रदर्शन के मद्देनजर आज सुबह से ही जंतर-मंतर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। आज से प्रतिदिन किसान जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगें रखेंगे। इसका एलान उन्होंने पहले ही कर दिया था।

प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी है। वहीं, पुलिसकर्मियों ने जंतर-मंतर को दोनों तरफ से सील कर दिया है। प्रदर्शन स्थल के आसपास मीडियाकर्मियों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं मिल रही है।