CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 1, 2024

नई दिल्ली में शुरू हुआ ग्रीन कॉरिडोर

Vadodara, Gujarat                                                                                                                              30 April, 2021

11:47 am

जहां एक ओर  पूरे भारत में कोरोना महामारी के चलते आए दिन हालात ख़राब होते नज़र आ रहें हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के कारण लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली की सड़कों पर ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया है।
इसके चलते अब एंबुलेंस, ऑक्सीजन टैंकर सहित सभी आपात वाहनों की बिना किसी बाधा के, आपूर्ति के लिए 15 जिलों में बैरिकेड्स के पास ऐसे डेडिकेटेड लेन बनाए गए हैं।
महामारी के दौरान आपातकालीन वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मरीजों को समय पर सही जगह तक पहुंचने या ऑक्सीजन की आपूर्ति में देरी से बचाने के लिए पुलिस ने इस दिशा में पहल की है।