लोकसभा चुनाव के चलते कई राजनीतिक पार्टियां नामचीन कलाकारों को अपनी पार्टी में शामिल कर रहे है इसी बीच बॉलीवुड एक्टर गोविंदा शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गए हैं। गुरुवार शाम करीब 5 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना ऑफिस पहुंचे। इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने पार्टी जॉइन कर ली।
गोविंदा मुंबई की नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इस सीट पर उद्धव गुट की शिवसेना ने अमोल कीर्तिकर को अपना प्रत्याशी बनाया है। गोविंदा ने 27 मार्च को पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से मीटिंग की थी। इसके बाद से ही उनके चुनाव लड़ने के कयास लग रहे थे।
ये पहली बार नहीं है जब गोविंदा लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उन्होंने 2004 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नॉर्थ से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा के राम नाइक को 48,271 वोटों से हराया था। गोविंदा 2004 से 2009 तक सांसद रहे।
बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 48 लोकसभा सीटें हैं। यहाँ 2024 के आम चुनाव पांच चरणों में होंगे। मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे। मुंबई की सभी छह सीटों पर पांचवें चरण में मतदान होने वाले हैं।

More Stories
आज़मा फ़साद बक़… औरंगजेब की विरासत और राजनीति का सच, 300 साल बाद भी जिंदा क्यों?
महाकुंभ 2025: 45 दिनों में अमेरिका की आबादी से ज्यादा तीर्थयात्री, विश्व मीडिया की खास नजर
अनिल जोशी: गुजराती साहित्य के महान कवि और निबंधकार को श्रद्धांजलि