सरकार ने सितंबर 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST से 1.63 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये एक साल पहले यानी सिंतबर 2022 के मुकाबले 10.2% ज्यादा है। तब GST से 1.47 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे। वहीं एक महीने पहले अगस्त में सरकार ने 1.59 लाख करोड़ रुपए और जुलाई में 1.65 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन किया था।
लगातार 7वीं बार ऐसा हुआ है कि रेवेन्यू कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ से ऊपर रहा है। हालांकि अब तक सबसे ज्यादा GST कलेक्शन अप्रैल 2023 में हुआ था, जब ये आंकड़ा 1.87 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था। इसके अलावा लगातार 19 महीने से देश का GST कलेक्शन 1.4 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है।

More Stories
बुलडोज़र की धार और मज़हब का सवाल ; असम के कचुटौली में इंसाफ की तलाश में जख्मी गांव
कभी बारिश, कभी लू…! देश में मौसम का ‘Mood Swing’ जारी ; यूपी में आंधी-बिजली से 13 की मौत
आमिर खान ने छोड़ी एडवोकेट उज्ज्वल निकम की बायोपिक! कारण जानकर रह जाएंगे हैरान