CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Saturday, May 3   3:48:32

मानसून को लेकर खुशखबरी:देश में इस साल 103% बारिश की उम्मीद, पंजाब-हिमाचल समेत 12 राज्यों में जून में सामान्य से ज्यादा बरसेगा पानी

01-06-22

इस बार देश में पिछली बार से अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस बार जून से सितंबर तक देश में 103% बारिश की उम्मीद जताई है। विभाग ने महीनेभर पहले देश में 99% बारिश का अनुमान लगाया था। जून में पंजाब में भी मानसून सीजन के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है।अधिकतम तापमान सामान्य और सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। जून से सितंबर तक राज्य में औसत बारिश 467 mm होती है। अगर पिछले साल की बात करें तो यहां 436 mm बारिश रिकॉर्ड की गई थी।मानसून के दौरान देश में सामान्य दीर्घावधि औसत बारिश 87 सेमी होती है। दीर्घावधि औसत के 96 से 104% बारिश को सामान्य माना जाता है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि ला-नीना परिस्थितियां पूरे मानसून के दौरान बनी रहने की उम्मीद है, इसलिए बारिश में इजाफे का अनुमान है।