30 अप्रैल 2025
अक्षय तृतीया जैसे शुभ पर्व पर इस बार निवेशकों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,650 की गिरावट के साथ ₹94,361 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। चांदी ₹3,276 सस्ती होकर ₹94,114 प्रति किलो बिक रही है।
क्या है गिरावट की वजह?
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बीते कुछ सप्ताहों में सोने-चांदी की कीमतों में तेज़ी के बाद अब निवेशक मुनाफा वसूली के चलते अपने आभूषण और गोल्ड बार बेच रहे हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले दिनों में शॉर्ट टर्म में कीमतों में और गिरावट हो सकती है।
यह गिरावट ऐसे समय पर आई है जब लोग परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया पर सोना खरीदते हैं। यह दिन धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, और मान्यता है कि इस दिन किया गया निवेश चिरस्थायी फलदायी होता है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (30 अप्रैल, 2025)
शहर | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 24 कैरेट (10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹89,900 | ₹98,040 |
मुंबई | ₹89,750 | ₹97,910 |
कोलकाता | ₹89,750 | ₹97,910 |
चेन्नई | ₹89,750 | ₹97,910 |
भोपाल | ₹89,800 | ₹97,940 |
सोना खरीदते समय रखें ये 3 जरूरी बातें ध्यान में
1. केवल हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें
सोने की शुद्धता की पहचान उसके हॉलमार्क से होती है। BIS प्रमाणित सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) होता है। उदाहरण के तौर पर, AZ4524 जैसा अल्फान्यूमेरिक कोड।
2. मूल्य की पुष्टि करें
खरीदारी से पहले विभिन्न स्रोतों (जैसे IBJA की वेबसाइट) से उस दिन की सोने की कीमत और वजन की जांच जरूर करें। 24 कैरेट सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे गहने बनाना कठिन होता है क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है।
3. डिजिटल पेमेंट करें और पक्का बिल लें
सोना खरीदते समय नकद भुगतान से बचें। UPI, डेबिट कार्ड या ऑनलाइन बैंकिंग से भुगतान करना बेहतर विकल्प है। साथ ही, हमेशा बिल अवश्य लें। अगर ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं, तो पैकेजिंग की सावधानी से जांच करें।
सोने और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट को केवल तात्कालिक मंदी न समझा जाए। अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर यदि सही जानकारी और समझदारी से निवेश किया जाए, तो यह भविष्य के लिए एक बेहतरीन आर्थिक सुरक्षा बन सकता है। खासतौर पर जब कीमतें नीचे हों, तब खरीदना दीर्घकालिक लाभ का मार्ग प्रशस्त करता है।

More Stories
अहमदाबाद के बाद जूनागढ़ में सैकड़ो घरों पर चला बुलडोजर
तनाव के माहौल के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला ; केंद्र सरकार कराएगी जाति जनगणना
हमले से पहले ज़िपलाइन ऑपरेटर ने क्यों कहा ‘अल्लाह-हू-अकबर’? जानिए कौन है मुजम्मिल और क्या है उसकी पूरी कहानी