आज यानी मंगलवार (7 नवंबर) को सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 281 रुपए गिरकर 60,772 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 45,579 रुपए रह गई है। इस महीने 10 तारीख को धन तेरस है। इस दिन सोने में निवेश शुभ माना जाता है।
इसके अलावा चांदी के दाम में भी आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ये 751 रुपए फिसलकर 71,286 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 72,037 रुपए पर थी।
अक्टूबर महीने में सोना-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिली। बीते महीने सोने के दाम में 3,651 रुपए की तेजी देखने को मिली थी। अक्टूबर की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर को ये 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 31 अक्टूबर को 61,370 रुपए पर पहुंच गया था। वहीं चांदी 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से 72,165 रुपए पर आ गई है।

More Stories
पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन : हमले पर सर्वदलीय बैठक जारी ; पाकिस्तान पर राजनयिक प्रहार
पहलगाम के बाद कूटनीतिक भूकंप: पाकिस्तान ने सभी द्विपक्षीय समझौते किए सस्पेंड ; भारत को सिंधु जल पर ‘जंग’ की चेतावनी
भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा किए रद्द , रूसी मीडिया का दावा: कुछ बड़ा होने वाला है!