राजस्थान के प्रख्यात कृष्ण धाम सांवलियाजी मंदिर में रविवार को कृष्ण चतुर्दशी पर खोले गए भंडार से 4.53 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली है। यहाँ के
लोगों में श्री सांवरा सेठ के प्रति बहुत आस्था है। दूर-दूर से लोग मन्नत के लिए आते हैं। मन्नत पूरी होने के बाद श्रद्धालु भेंट चढ़ाते हैं। इस बार विदेशी मुद्रा के भी 100 डॉलर के 125 नोट मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार नोट मिले। साथ ही, एक किलो सोने का बिस्किट भी मिला। श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव ने बताया कि पहले भी डॉलर मिले, लेकिन 3-4 नोट ही मिले थे। लेकिन इस बार 125 नोट मिले। वैष्णव ने बताया कि एक किलो सोने का बिस्किट भी पहली बार मिला है।
More Stories
धुएं से शुरू हुआ, सादगी में खत्म हुआ एक युग ;पोप फ्रांसिस का निधन , जानिए पोप की अंतिम विदाई की पूरी प्रक्रिया
नहीं रहे पोप फ्रांसिस, 88 साल में ली आखिरी सांसें
इस देश को ‘भारत’ नाम किसने दिया? नामकरण की ऐतिहासिक यात्रा