CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   1:20:58
VNM TV's 24th Garba Queen Prince Contest

VNM TV के 24वें गरबा क्वीन प्रिंस कॉन्टेस्ट में गरबा खेलैयाओं ने बिखेरा परंपरा और सौंदर्य का रंग

गरबा यानी गुजरात की पहचान और पारंपरिक गरबा यानी वड़ोदरा की पहचान। वडोदरा की इस पहचान को VNM TV ने पिछले 24 सालों से कायम रखा है VNM गरबा क्वीन प्रिंस कॉन्टेस्ट के रूप में…

गुजरात के वडोदरा की गरबा संस्कृति को संजोए रखने के आशय के साथ पिछले 23 साल से आयोजित होने वाला VNM गरबा क्वीन प्रिंस कांटेस्ट इस बार भी लगातार 24 वे साल में आयोजित किया गया। 24वे गरबा क्वीन प्रिंस कांटेस्ट में 7 साल से 55 साल की उम्र के 650 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया एक से बढ़कर एक बेहद खूबसूरत पारंपरिक परिधान में सज्ज गरबा खेलैयाओं ने खूबसूरत भाव भंगिमाओं के साथ गुजरात और देश विदेश में मशहूर अचल मेहता के रिषभ ग्रुप के सुर ताल पर ग़रबा घूमने का आनंद लिया

इस प्रतियोगिता का आयोजन 7 to 14 girls,7 to 14 boys, 15 to 25 girls,15 to 25 boys, 26 to 35 girls,26 to 35 male, 36 to 45 girls,36 to 45 male 46 to 55 women 9 कैटेगरी में आयोजित किया गया। इस कांटेस्ट में निर्णायक के रूप में मंजरी पटवर्धन मूले, चित्रांगदा दानी, धिरल पटेल और गरेसा देसाई बुच ने अपनी सेवाएं दी और प्रतिभागियों को कई पैमानों पर परखा।

VNM TV की गरबा प्रतियोगिता का प्रिंस और क्वीन बनना हर पार्टिसिपेंट का सपना होता है इस बार भी सबसे बेहतरीगरबा खेलैया को गरबा क्वीन और गरबा प्रिंस के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर गरबा प्रिंस और क्वीन को सम्मानित करने वडोदरा के सांसद डॉक्टर हेमांग जोशी ward wizard ग्रुप की ओर से ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट कम्युनिकेशन दीपक नांबियार, अर्बुदा ज्वेलर्स के सुरेश देवासी,वीएनएम TV के सीएमडी नफीस खान, CEO गायत्री व्यास, 2023 की VNM क्वीन भार्गवी खोट और 2023 के VNM प्रिंस भावेश वंजारा मौजूद रहे।VNM गरबा क्वीन प्रिंस कॉन्टेस्ट 2024 के प्रिंस का खिताब जीता युवराज कहार ने

VNM गरबा क्वीन प्रिंस प्रतियोगिता की विभिन्न कैटेगरी में विजेताओं को दिए गए पुरस्कार को आप VNM TV पर देख पाएंगे मंगलवार और बुधवार और इस पूरी प्रतियोगिता का प्रसारण आप दिवाली के 3 दिन रोजाना VNM के सभी प्लेटफॉम पर देख सकेंगे।