CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Thursday, May 8   1:56:18

आज अनंत चतुर्दशी पर गणपति की विदाई, दिनभर में प्रतिमा विसर्जन करने के 2 शुभ मुहूर्त

आज 28 सितंबर को गणेश उत्सव का आखिरी दिन यानी अनंत चतुर्दशी है। पूजा-पाठ के बाद गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए दिनभर में दो शुभ मुहूर्त हैं।

भगवान गणपति की विदाई का पहला मुहूर्त दोपहर 12 से 3 बजे तक रहेगा। शाम 4.30 से 6 बजे तक आखिरी मुहूर्त होगा। विसर्जन दोपहर में करेंगे तो अच्छा रहेगा, क्योंकि गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए मध्याह्न काल यानी दोपहर का समय सबसे अच्छा रहता है।

अगर दिनभर में किसी कारण प्रतिमा विसर्जन ना कर पाएं तो सूर्यास्त के बाद ना करें, अगले दिन सुबह किसी शुभ चौघड़िए में करें।