CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Monday, April 21   7:03:08

Ganesh Chaturthi 2023: वडोदरा में गणेशोत्सव की धूम, भक्ति भाव से की जा रही गणेशजी की स्थापना

देशभर में आज विघ्नहर्ता का आगमन हुआ है गुजरात के वड़ोदरा शहर में भी गणपति महोत्सव की धूम पिछले कई दिनों से देखी जा रही है। आज गणेश चतुर्थी के मौके पर सभी गणेश पंडालों में विधिवत रूप से गणेश स्थापना हुई है।

देखें वीडियो-

वड़ोदरा के महाराजा सर सयाजीराव गायकवाड़ ने 84 साल पहले खास गणेश प्रतिमा का स्थापन राजमहल में किया था, उस परंपरा को आज भी राज परिवार ने कायम रखा है। सन् 1926 से राजमहल में गणेश उत्सव मनाया जाता है,जिसके तहत आज दांडिया बाजार में चवाण वर्कशॉप से गणेश प्रतिमा की आगमन यात्रा का आयोजन किया गया। चांदी की पालकी में सवार होकर भगवान गणेशजी ने लक्ष्मी विलास पैलेस की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान जगह भाविक भक्त उनके दर्शन करते हुए देखने मिले। बरसती बारिश के बीच भगवान गणेश की 84 साल से एक जैसी स्थापित होने वाली प्रतिमा को लक्ष्मी विलास पैलेस में स्थापित किया गया। पारंपरिक वाद्यों और संगीत के साथ एक अद्भुत माहौल इस मौके पर देखने मिला।

देखें वीडियोगार्ड ऑफ ओनर के साथ SRP 9 ग्रुप के गणपति का स्वागत

उत्सव प्रिय नगरी वड़ोदरा में गणपति महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी SRP 9 ग्रुप द्वारा भगवान गणपति की भव्य स्थापना की गई है।सन 1959 से SRP 9 ग्रुप द्वारा बड़ोदरा में गणेश स्थापना की जाती है। डांडिया बाजार में गणेश प्रतिमा बनाने वाले प्रसिद्ध चवाण परिवार द्वारा हर साल एफआरपी 9 ग्रुप की गणेश प्रतिमा तैयार की जाती है।SRP 9 ग्रुप के जवानों ने पारंपरिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर के साथ गणेश जी की भव्य स्वागत यात्रा का आयोजन किया। हर वर्ष की तरह धूमधाम से पुलिस बैंड के साथ भगवान गणेश जी का स्वागत किया गया।

देखें वीडियोइंद्रप्रस्थ युवक मंडल का भव्य गणेश महोत्सव

वडोदरा के एलोरा पार्क में इंद्रप्रस्थ युवक मंडल हर साल भव्य गणेश स्थापना करता आया है।इस गणेश महोत्सव की खासियत रहती है कि यहां हाथी खुद भगवान गणेश की प्रतिमा पर अभिषेक करते हैं। इस वर्ष भी इंद्रप्रस्थ युवक मंडल के श्री जी की गणेश आगमन यात्रा में भारी उत्साह देखने मिला।ढोल नगाड़ों के साथ भगवान गणेश जी की खूबसूरत प्रतिमा को पंडाल तक ले जाया गया। इस मौके पर लोग खुशी में नाचते झुमते हुए देखने मिले। श्री जी की इस स्वागत यात्रा में गजराज की सवारी आकर्षण का केंद्र बनी।गजराज ने खुद गणेश जी की प्रतिमा का अभिषेक किया। इस मौके पर समूचा माहौल गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजता हुआ देखने मिला।

पुलिस थानों में भी गणेश महोत्सव का उत्साह

वडोदरा के सयाजीगंज पुलिस थाने में विधिवत रूप से आज गणेश स्थापना की गई।जिसमें वडोदरा के पुलिस कमिश्नर डॉ अनुपम सिंह गहलोत ने उपस्थित रहकर गणेशजी की आरती करते हुए शहर में सुख और शांति की कामना की। वडोदरा के पुलिस थानों में गणेश जी की प्रतिमा का स्थापना कर उनकी पूजा अर्चना विधिवत रूप से की जा रही है ऐसे में इन दिनों पुलिस थानों का माहौल भी भक्ति मय देखने मिल रहा है।