CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Thursday, May 8   7:04:48
news brief

News Brief: राजकोट अग्निकांड में गेम जोन के मालिक की भी जलकर मौत, MP-UP समेत 7 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट

News Brief: आज की खबरों पर फटाफट डालें एक नजर-

MP-UP समेत 7 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट

बुधवार को नौतपा का पांचवां दिन है। मंगलवार को राजस्थान का चुरू में देश में सबसे ज्यादा 50.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले राजस्थान का फलोदी लगातार तीन दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा था। यहां शनिवार को 50°, रविवार को 51° और सोमवार को 49.4° तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को यहां 49° तापमान रहा।मंगलवार को राजस्थान में गर्मी से 16 लोगों की मौत हो गई। राज्य में गर्मी से मरने वालों की संख्या 51 हो गई है।
मंगलवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत 12 राज्यों की 78 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। सोमवार को देश के 10 राज्यों में 75 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा था। प्रयागराज में कल 48.2 डिग्री तापमान रहा। 30 साल पहले 1994 में यहां 48.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा की अलग-अलग जगहों पर भी हीटवेव चलने की संभावना है।
वहीं, रेमल तूफान के चलते पूर्वोत्तर के सभी राज्यों- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 29 मई से 1 जून के बीच बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। यहां बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

राजकोट अग्निकांड में गेम जोन के मालिक की भी जलकर मौत

गुजरात के राजकोट अग्निकांड हादसे में गेम जोन के एक मालिक प्रकाश हिरन (जैन) की भी मौत हो गई है। घटनास्थल पर मिले एक शव का डीएनए सैंपल अहमदाबाद में रहने वाली जैन की माता विमला देवी के डीएनए सैंपल से मैच हुआ है। मंगलवार को इस बात का खुलासा हुआ।प्रकाश हिरन मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे। वे पिछले 4-5 साल से राजकोट में रह रहे थे। उन्होंने 5 करोड़ के निवेश से बने गेम जोन में 3 करोड़ रुपए लगाए थे। यानी उनकी 60% की हिस्सेदारी थी।
उधर, हादसे में नामजद 6 आरोपियों में से चौथे आरोपी धवल ठक्कर को गुजरात पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद वह फरार हो गया था और आबू रोड में छिपा था। इससे पहले 3 आरोपियों- युवराज सिंह सोलंकी, नितिन जैन और राहुल राठौर को गिरफ्तार किया गया था।
राजकोट में शनिवार शाम 4.30 बजे टीआरपी गेम जोन में आग लगने से 12 बच्चों समेत 30 लोगों की मौत हुई थी। कुछ लोग इस हद तक जल गए थे कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। शवों की पहचान के लिए 25 डीएनए सैंपल गांधीनगर भेजे गए थे।

मिजोरम में लैंडस्लाइड से 27 की मौत, इनमें 2 बच्चे

पश्चिम बंगाल में रविवार (26 मई) को आए रेमल तूफान का असर नॉर्थ-ईस्ट में भी दिखा। मिजोरम में तूफान के कारण लगातार हो रही बारिश की वजह से मंगलवार सुबह 6 बजे आइजोल में एक पत्थर की खदान ढह गई। इसमें 27 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 साल का लड़का और 6 साल की लड़की शामिल है। दो लोगों का रेस्क्यू भी किया गया है।मिजोरम के DGP अनिल शुक्ला ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि अब तक 27 शव निकाले गए हैं। इनमें में 8 स्थानीय लोगों के हैं, जबकि 4 दूसरे राज्यों के हैं। बाकी शवों की पहचान की जा रही है। मलबे में 6-7 लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन तेज बारिश के कारण इसमें दिक्कतें आ रही हैं।
इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट के एक अन्य राज्य असम में भी आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। मोरीगांव जिले में ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से एक कॉलेज स्टूडेंट की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। जबकि, लखीमपुर में लैंडस्लाइड के चलते एक व्यक्ति की जान चली गई। सोनितपुर जिले में एक स्कूल बस पर पेड़ गिर गया, इसमें 12 बच्चे घायल हो गए।

अनंत-राधिका की सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी आज से शुरू होगी। चार दिनों तक चलने वाले इस इवेंट की शुरुआत मेहमानों के वेलकम लंच के साथ होगी।यह लंच इटली के शहर पार्लेमो में दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से लेकर शाम 7:30 बजे) तक चलेगा।
लंच के बाद सभी मेहमान क्रूज पर सवार हो जाएंगे और शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10 बजे) से क्रूज पर स्टारी नाइट सेलिब्रेट की जाएगी।यह सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी जिस क्रूज पर होगी, उसका नाम ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ है। ये माल्टा में बना है। ये 29 मई को इटली के पालेर्मो पोर्ट से रवाना होगा और 4380 किलोमीटर का सफर कर सदर्न फ्रांस पहुंचेगा।