CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Wednesday, February 12   4:22:35

दिल्ली में आज से G20 summit का हुआ आगाज, PM मोदी ने इस भाषण से की शुरुआत

नई दिल्ली में आज यानी 9 सितंबर को G20 समिट का आगाज हो चुका है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष के भी यहां पहुंचने की शुरुआत हो चुकी है। इन सभी को पीएम मोदी रिसीव कर रहे हैं। PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का गले लगाकर स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 समिट के भाषण की शुरुआत मोरोक्को के भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने कहा दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं। इसके बाद PM ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास किया। इस पर समिट में पहुंचे अफ्रीकन यूनियन के हेड ने अजाली असोमानी ने PM को गले लगा लिया। भारत काफी समय से अफ्रीकन यूनियन को परमानेंट मेंबर बनाने की मांग कर रहा था।

PM ने अपने भाषण में ये भी कहा कि विश्व में विश्वास का संकट पैदा हो गया है। 21वीं सदी दुनिया को नई दिशा देने वाली है।

आपको बता दें कि इस समिट में शामिल होने के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज सुबह भारत पहुंचे हैं। वहीं, कल देर शाम भारत आए अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन एयरपोर्ट से सीधे मोदी से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे।

G20 की इस बेहद अहम समिट में कुछ अहम देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल नहीं हो रहे हैं। इनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शामिल हैं। इसके अलावा स्पेन के सांचेज भी इस समिट में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।