CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Friday, February 28   8:37:46
DP Yadav

लोकसभा चुनावों के बाद ऐसा क्या हुआ जो सपा के इस नेता ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी यादव की खुद कुशी का मामला सामने आया है। डीपी यादव लंबे समय से सपा के सदस्य थे। हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। उन्होंने मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित अपने आवास के ग्राउंड फ्लोर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।

फिलहाल पुलिस ने परिवार के अलावा किसी और को अंदर जाने से रोक दिया है। फोरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है और पुलिस पूछताछ कर रही है। घर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी इकट्ठा किए जाएंगे। फिलहाल प्राथमिकी जानकारी के अनुसार पता चला है की गोली मारकर आत्महत्या की गई है।

डीपी यादव के पास मुरादाबाद जिले की कमान थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान मुरादाबाद लोकसभा सीट के टिकट को लेकर मौजूदा सांसद एसटी और रुचि वीरा के बीच हुए विवाद के चलते डीपी यादव को जिला अध्यक्ष पद से हटाकर रुचि वीरा के करीबी जयवीर यादव को जिला अध्यक्ष बना दिया गया था। इसके बाद डीपी यादव पूरे चुनाव में नजर नहीं आए थे। अब आत्महत्या के कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।