CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:43:50

वैज्ञानिकों ने पहली बार ग्रह को निगलते तारे को देखा

05-05-2023, Friday

5 अरब सालों बाद हमारी पृथ्वी के साथ भी ऐसा ही होगा

वैज्ञानिकों ने पहली बार ब्रह्मांड के किसी ऐसे मूवमेंट को रिकॉर्ड किया है जिसमें एक मरते हुए तारे ने एक ग्रह को निगल लिया। तारे का साइज सूरज के बराबर बताया गया है। जबकि ग्रह बृहस्पति जितना बड़ा गैस का गोला था।
इस पूरी प्रक्रिया को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों की टीम ने देखा। टीम ने बताया है कि ये देखने में काफी डरावना लगता है। इसके बावजूद इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल करना अहम था। वैज्ञानिकों की टीम के मुताबिक एक दिन सूरज भी हमारी पृथ्वी और इसके आगे के तीन ग्रहों को ऐसे ही निगल जाएगा।