दिल्ली में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट है। घने धुंध के कारण रेलवे, सड़क और एयर रूट प्रभावित है। दिल्ली के पालम में बुधवार (27 दिसंबर) सुबह 7 बजे 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। दिल्ली एयरपोर्ट पर 110 फ्लाइट्स लेट हैं। 26 दिसंबर को कोहरे के कारण 11 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट किए गए थे।
IMD ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 14 राज्यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी रेड अलर्ट है। पंजाब के अमृतसर में आज सुबह 5:30 बजे विजिबिलिटी जीरो पहुंच गई थी।
पंजाब से सटे हरियाणा के अंबाला, पेहोवा, कैथल, शाहाबाद और गुहला में सुबह 8 बजे विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तक रही। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 28 दिसंबर तक घने कोहरे का अनुमान है। 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज सुबह 200 मीटर विजिबिलिटी रही। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन में भी धुंध छाई रही। IMD के मुताबिक, MP में 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं।
More Stories
PM मोदी का जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में चुनाव प्रचार,जम्मू कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा दिलाने का वादा
शीला-सुषमा के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आतिशी, दिल्ली में इतिहास रचने को तैयार!
डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, लेकिन भारत को लेकर जो कहा वो भी जान लीजिए