अमेरिका के आयोवा में एक स्कूल में 17 साल के बच्चे ने फायरिंग की। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हमले का आरोपी भी मृत पाया गया है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) यह घटना हुई। पब्लिक सेफ्टी डिविजन के अधिकारी मिच मोर्टवेट का कहना है कि पेरी स्कूल के प्रिंसिपल को भी गोली लगी है। एक पीड़ित की हालत गंभीर है, जबकि अन्य चार की हालत स्थिर है।

More Stories
पुजारियों की सैलरी जानकर रह जाएंगे दंग! काशी विश्वनाथ मंदिर में मिलती है इतनी मोटी तनख्वाह….
खूबसूरती के नाम पर खूनी तेल ; तमिलनाडु में ‘Rabbit Blood Hair Oil’ का धंधा, पूरी सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप…..
गुजरात में भीषण गर्मी का प्रकोप: कंडला में तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा