CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   7:20:27

वडोदरा में बारिश के बाद मंडरा रहा मगरों और सांपों का खौफ, जरूरत पड़ने पर यहां करें संपर्क

वडोदरा में भारी बारिश के बाद जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जहां एक ओर सड़कों और गली, मोहोल्लों में पानी भर गया है। वहीं दूसरी ओर यहां की विश्वामित्री नदी भी अपने उफान पर है। जिसके बाद अब वडोदरा में एक नया डर मंडरा रहा है। वो है सांपो और मगरमच्छों के रिहाइसी इलाकों में निकलने का डर। जिसके बाद अब वडोदरा शहर के लोगों की चिंता बढ़ गई है।

दरअसल शहर के बीचों-बीच बहने वाली विश्वामित्री नदी में सैकड़ों खूंखार मगरमच्छों का आवास मानी जाती है। विश्वामित्र नदी में मगरमच्छों की अधिक संख्या होने की वजह से बाढ़ के पानी के साथ शहर में उनके घुस आने का भी खतरा बढ़ जाता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार शुल्क तीर्थ से नारेश्वर घाट तक यानी किसी के दायरे में 700 मगर होने की खबर सामने आई थी। ये डरा देने वाले आंकड़ें हैं। बारिश के बाद आने वाली बाढ़ के कारण ये मगरमच्छ से रिहायसी इलाकों में आ जाते है। जिससे लोगों के बीच खतरा बढ़ जाता है।

यदि आपके घर पर या आसपास के इलाके में कोई मगरमच्छ या सांप निकले तो आप 9426536646 पर संपर्क कर सकते हैं। ये रेस्क्यू टीम का नंबर है। इसके सदस्य वडोदरा के कई सारे इलाकों में है।

आपको बता दें कि वडोदरा शहर के बीच से निकलने वाली विश्वामित्री दुनिया की तीसरी ऐसी नदी है जहां भारी दाताद में ये मगरमच्छों के झूंड पाए जाते हैं। इतना ही नहीं ये सैकड़ों किमी की लंबाई तक मानव बस्ती के बीच से बहती है। इसके बाद भी मगरमच्छों ने कभी भी इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।