CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 28, 2024
7-1-1024x768

गणतंत्र दिवस पर किसानों का गुस्सा फूटा

26 Jan. Vadodara: गणतंत्र दिवस पर आज दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर जमकर बवाल देखा गया, आक्रोशित किसानों ने ऐतिहासिक लाल किले पर चढ़कर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

दिल्ली पुलिस ने किसानों को इस शर्त के साथ ट्रैक्टर परेड की अनुमति दी थी कि वे राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के समाप्त होने के बाद तय किए गए मार्गों पर ही अपनी परेड करेंगे। हालांकि, आज किसान मध्य दिल्ली की ओर बढ़ने पर अड़ गए जिससे अफरातफरी मच गई।

प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर परेड के निर्धारित समय से काफी पहले ही दिल्ली के विभिन्न सीमा बिन्दुओं से दिल्ली के भीतर बढ़ना शुरू कर दिया और अनुमति न मिलने के बावजूद वे मध्य दिल्ली स्थित आईटीओ पहुंच गए।

पुलिस द्वारा आईटीओ से खदेड़े गए प्रदर्शनकारी किसानों का एक समूह अपने ट्रैक्टर लेकर लालकिला परिसर पहुंच गया। ये प्रदर्शनकारी लालकिला परिसर में घुस गए और उस ध्वज-स्तंभ पर अपना झंडा लगाते दिखे, जहां से प्रधानमंत्री 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

उन्होंने लाल किले के कुछ गुंबदों पर भी अपने झंडे लगा दिए। इससे पहले प्रदर्शनकारी किसान आईटीओ पहुंच गए और लुटियंस इलाके की तरफ बढ़ने की कोशिश की।इसपर पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरा हिंसा की घटना के बाद सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, मुबारका चौक और नांगलोई में इंटरनेट की सर्विस अस्थाई तौर पर रोक दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है।आदेश के मुताबिक, आज रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा की घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी कर कहा है कि जिन्होंने हिंसा की है उनसे हमारा कोई लेना देना नहीं है।हिंसा करने वालों से हम खुद को अलग करते हैं।हम हिंसा की निंदा करते हैं।

UPDATE:

इस हो रहे बवाल के बीच किसान नेताओं ने कहा है कि उनकी तरफ से कानून नहीं तोड़ा गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि मार्च में शामिल 32 किसान संगठन ट्रैक्टर परेड के लिए पुलिस की ओर से तय किए रूट पर ही चल रहे थे। पंजाब के किसान बचाओ मोर्चा के नेता कृपा सिंह ने लाल किले में हंगामे का आरोप किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पर लगाया।