CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Friday, February 28   8:16:01
children's mental health

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की अनिवार्यता

Children’s Mental Health: माता-पिता अपने बच्चों की शारीरिक सेहत का ज्यादा ख्याल रखते है, ताकि वह स्वस्थ और खुश रहें। मानसिक रुप से स्वस्थ बच्चे की स्वस्थ वयस्क बनने की संभावना ज्यादा होती हैं।

इस लेख में हम पढ़ेंगे की मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याए और उनके निदान।

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बात-

1. बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल, मजबूत रिश्ते और सही पोषण और खेल का होना आवश्यक हैं।

2. बच्चों को साफ-सफाई के बारे में बताना चाहिए।

3. मानसिक स्वास्थ्य विकार वाले बच्चों के लिए सही समय पर इलाज कराना।

4. टीवी और गैजेट्स के उपयोग पर नियंत्रण बनाएं।

5. अपने बच्चे को डराना और धमकाना न करें।

6. बच्चों को गलतियां बता के परेशान कर ने के बजाय उनके साथ बातचीत करें संभावित परिणामों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

ये भी पढ़ें – विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास में माता-पिता की भूमिका

ये भी पढ़ें –  डिस्लेक्सिया को कैसे पहचाने?

बच्चों के अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के मूल सिद्धांत-

1. परिवार से प्यार और अपनापन मिलना चाहिए- माता पिता को बिना शर्त के अपने बच्चों को प्यार करना चाहिए, उनकी गलती पर धैर्य से समझाएं, क्योकि खुशहाल माहौल में बच्चे का मानसिक विकास होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

2. सहायक बने और प्रोत्साहन बढाइए- बच्चों के सही काम में प्रोत्साहन देना, नए कौशल को विकसित करने में सहायक बनता है। अपने बच्चों में नई रूचियां और शौक विकसित करें।

3. स्कूल में शिक्षकों द्वारा प्रोत्साहित करना- सकारात्मक व्यवहार कर बच्चों को सही मार्ग दर्शन देना और अनुशासन सिखाएं।

4. खेल को महत्वपूर्ण स्थान देना चाहिए- खेल ने से खुशी और उत्साह की भावना बढ़ती हैं। खेल से बच्चों की कल्पना, आत्मविश्वास, भावनात्मक कौशल अच्छा होता हैं, बच्चे एक दूसरे के प्रति अपनेपन की भावना रखना सीखते हैं।

5. टीवी और गैजेट्स का उपयोग – बहुत कम होना चाहिए, यह मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को हमेशा साथ-साथ महत्व देना चाहिए, दोनों ही बच्चे के सही विकास के लिए जरूरी हैं। अच्छा मानसिक स्वास्थ्य सभी उम्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।