6 April 2022
भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। कोविड का हाइब्रिड म्यूटेंट स्ट्रेन, जिसे XE नाम दिया गया है, मुंबई में पाया गया है। हालांकि, नए वेरिएंट वाले मरीजों में अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, XE वेरिएंट को दो Omicron सब-वेरिएंट – BA.1 और BA.2 का हाइब्रिड स्ट्रेन कहा जाता है।
XE वेरिएंट का पहला केस 19 जनवरी को ब्रिटेन में ट्रेस किया गया था। इधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी ओमिक्रोन के XE संस्करण के खिलाफ चेतावनी जारी की है। मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, कप्पा वैरिएंट के एक मामले का भी पता चला है।
More Stories
इस देश को ‘भारत’ नाम किसने दिया? नामकरण की ऐतिहासिक यात्रा
आसाराम: जेल की सलाखों के पीछे, लेकिन साम्राज्य आज भी कायम!
महाराष्ट्र में EVM पर निलंबित पुलिस अधिकारी का सनसनीखेज दावा ; चुनाव आयोग ने दी कड़ी प्रतिक्रिया!