केदारनाथ धाम में आज शुक्रवार सुबह हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसमें सवार पायलट और 6 यात्री सुरक्षित हैं। ये यात्री सिरसी हेलिपैड से केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे तभी हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। हेलिपैड पर उतरने से पहले यह हवा में लहराने लगा। इसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। DGCA ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने इस पर बताया कि यह हेलिकॉप्टर क्रिटन एविएशन कंपनी का था। यह हेलिपैड से करीब 100 मीटर पहले ही हवा में लहराने लगा। हेलिकॉप्टर को कैप्टन कल्पेश उड़ा रहे थे।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर जाकर यात्रियों की मदद की और उन्हें मंदिर तक पहुंचाया गया।इस हेलिकॉप्टर में तमिलनाडु के छह श्रद्धालु शिवाजी, उल्लूबैंकट चलम, महेश्वरी, सुन्दरा राज, सुमति, मयूर बाघवानी सवार थे।

More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा