CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   3:26:39
BJP Congress in hariyana

हरियाणा में चुनावी उलटफेर: कांग्रेस की बढ़त के बाद भाजपा को बहुमत, मुकाबला कांटे का

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग की जा रही है। जिसके रुझानों में बड़ा उलटफेर हो गया है। भाजपा को बहुमत मिल गया है। इससे पहले शुरुआती रुझानों में सुबह 8 बजे से कांग्रेस एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी।जैसे ही 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आ गई और दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया।

सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 46 सीटों तक पहुंच गई।चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 27 सीटों पर बीजेपी की लीड 2 हजार से कम है। इन पर कभी भी उलटफेर हो सकता है। लाडवा सीट से सीएम नायाब सिंह सैनी और हिसार से सावित्री जिंदल आगे चल रहे हैं। जुलाना सीट से विनेश फोगाट पीछे हो गई हैं।

5 अक्टूबर को हुए चुनाव में प्रदेश में 67.90% वोटिंग हुई थी, जो पिछले चुनाव से 0.03% कम है। 13 एजेंसियों के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को 50 से 55 सीटें मिल सकती हैं। लेकिन हरियाणा में जो ट्रेंड है, वो भाजपा के पक्ष में जा रहा है।

दरअसल, 2000 से 2019 तक हरियाणा में हुए 5 विधानसभा चुनाव में दो बार ऐसा हुआ, जब वोटिंग प्रतिशत गिरा या फिर उसमें 1% तक की मामूली बढ़ोतरी हुई। दोनों ही बार राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी। उसका फायदा उस समय सत्ता में रही पार्टी को मिला।