CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Sunday, April 20   12:58:15
eknath sinde

एकनाथ शिंदे ने भाजपा के सामने डाल दिए हथियार, कहा- ‘मैं मुख्यमंत्री पद का लालची नहीं हूं’

महाराष्ट्र में प्रचंड जीत के बाद अधर में पड़ गया मुख्यमंत्री पद का मामला अब एकनाथ शिंदे की पत्रकार परिषद के बाद सुलझता हुआ नजर आ रहा है।

23 नवंबर को आए परिणामों में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत हासिल की और उसके बाद बारी आई मुख्यमंत्री बनाने की लेकिन मुख्यमंत्री बनाने में भारतीय जनता पार्टी को तीन-चार दिन लग गए, जिसके बाद मुख्यमंत्री पद पर कौन बिराजमान होगा इसका रहस्य गहरा गया, कई तरह अटकलें लगाई गई, लेकिन डैमेज कंट्रोल में माहिर मानी जाती भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार महाराष्ट्र में भी मामला सेटल कर ही दिया है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने एक पत्रकार परिषद में यह ऐलान कर दिया कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ है और नरेंद्र मोदी जो निर्णय लेंगे वह उन्हें मंजूर होगा।कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा का सीएम हमें मंजूर है। मुझे पद की लालसा नहीं। जब मैं मुख्यमंत्री था तब मोदी जी मेरे साथ खड़े रहे। अब वो जो फैसला लेंगे स्वीकार होगा।

शिंदे ने कहा कि मैंने कल मोदी जी को फोन किया था हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, मन में कोई अड़चन न लाएं। हम सब NDA का हिस्सा हैं। भाजपा की बैठक में जो फैसला लिया जाएगा, हमें मंजूर होगा। कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। हम सरकार बनाने में अड़चन नहीं बनेंगे।शिंदे बोले, मैं कभी भी अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं समझता। मैंने हमेशा आम आदमी बनकर काम किया। यह जनता की विजय है। समर्थन के लिए जनता को धन्यवाद।