CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   6:21:50

रूस-यूक्रेन जंग का असर एटमी हथियारों पर, भारत ने भी बढ़ाए परमाणु हथियार

14-06-22

स्टॉकहोम के इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी सिप्री ने परमाणु हथियारों पर एक रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया है कि रूस-यूक्रेन जंग का असर एटमी हथियारों के जखीरे पर दिखेगा। सिप्री के मुताबिक, भारत और पाकिस्‍तान परमाणु हथियार बढ़ा रहे हैं। भारत के पास एटमी वारहेड 156 से बढ़कर 160 हो गए हैं। हालांकि, भारत अपने हथियारों का ऑफिशियल डेटा शेयर नहीं करता है।

भारत का परमाणु हथियार भंडार जनवरी 2021 में 156 से बढ़कर जनवरी 2022 में 160 हो गया। भारत अभी भी अपने परमाणु हथियारों का भंडार बढ़ाने पर काम कर रहा है। इसी तरह पाकिस्तान भी अपने परमाणु हथियार बढ़ाने पर जोर दे रहा है। पाकिस्तान का भंडार जनवरी 2021 और जनवरी 2022 में 165 पर बना हुआ है।

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य ताकत चीन भी अपनी शक्ति बढ़ा रहा है। सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों में पता चला कि चीन 300 से अधिक नई साइलो मिसाइल का निर्माण कर रहा है। जनवरी 2021-22 में चीन के पास 350 परमाणु हथियार थे।