देश में एक ओर कोविड का खतरा कम हो रहा है तो दूसरी ओर में भारी घाटा सह चुका एविएशन सेक्टर खुल रहा है। इस स्थिति को देखते हुए सिविल एविएशन मंत्रालय ने गुरुवार को ये आदेश जारी किया है कि घरेलू उड़ानों के लिए एयरलाइन कंपनियों की अपनी फ्लाइट कैपेसिटी अब 65% से बढ़कर 72.5% होगी। इसके साथ ही मंत्रालय ने घरेलू उड़ानों का किराया भी आज से 12.50% बढ़ा दिया है।
इसमें एयरपोर्ट की यूजर डेवलपमेंट फीस, पैसेंजर सिक्योरिटी फीस और जीएसटी शामिल नहीं है। फिलहाल ये आदेश इस महीने के लिए लागू है। 1 सितंबर से कैपिंग को लेकर नए आदेश की संभावना है।
More Stories
दिल्ली चुनाव परिणाम: यमुना सफाई विवाद और गठबंधन राजनीति बनी हार की वजह?
जानें कैसे बनती है ठंड के मौसम में राहत देने वाली वैसलीन
इतिहास का सबसे बड़ा साम्राज्य, मनसा मूसा की धन दौलत का राज