CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Wednesday, May 7   12:51:44
Pushpa 2

‘Pushpa 2’ की राह में मुश्किलें, अल्लू अर्जुन पर लगे गंभीर आरोप

‘Pushpa 2’: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। इस फिल्म की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदा लीड रोल में दिखाई देंगी। यह फिल्म दो सालों से मोस्ट अवेटेड फिल्म बनी हुई है। इस वजह से आए दिन इस फिल्म या अल्लू अर्जुन को लेकर खबरें सामने आती ही रहती है। हालही में एक्टर के खिलाफ हैदराबाद के अबाबर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। इसका कारण सुनने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

अल्लू अर्जुन ने हाल ही में मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट में भाग लिया जहां उन्होंने अपने फैंस को ‘सेना’ कहकर संबोधित किया। इसी शब्द को लेकर श्रीनिवास गौड़ नाम के शख्स ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। श्रीनिवास गौड़ ने अल्लू अर्जुन द्वारा अपने प्रशंसक आधार के लिए सेना शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है।

वीडियो जारी कर दी जानकारी

ग्रीनपीस पर्यावरण और जल संचयन ऑपरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास गौड़ ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘हमने टॉलीवुड स्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वह अपने प्रशंसकों के लिए सेना जैसे शब्द का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह बहुत सम्मानजनक शब्द है। इसका प्रयोग उनके लिए किया जाता है, जो इस देश की रक्षा करते हैं। इसलिए आप इस शब्द का इस्तेमाल अपने प्रशंसकों के लिए नहीं कर सकते। आप इसके स्थान पर अन्य शब्दों का उपयोग कर सकते हैं।’

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना फिलहाल पुष्पा 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहद फासिल और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी लीड रोल में देखने मिलेंगे।