धोनी ने कहा CSK की कप्तानी को अलविदा
24 March 2022
महेंद्र सिंह धोनी ने 14 साल के लंबे अंतराल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान धोनी ने 40 की उम्र में कप्तानी से इस्तीफा देकर रवींद्र जडेजा को अपना नया उत्तराधिकारी चुना है।
गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को दो दिन बाद 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना था लेकिन इससे पहले धोनी के फैसले ने सभी को चौंका दिया है। अपनी कप्तानी में चेन्नई को चार बार खिताब दिलाने वाले धोनी अब सिर्फ बतौर खिलाड़ी खेलेंगे। माही के फैसले से सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी हैरान हैं और काफी भावुक हो रहे हैं।
More Stories
IPL 2025 में अनसोल्ड रहे ये दिग्गज ऑलराउंडर, SRH के खिलाफ जीत में निभाई अहम भूमिका
क्या बदलेगा IPL 2025 का शेड्यूल? एक मैच की वजह से फंसा पेंच, BCCI हरकत में आई!
कोलकाता के काली मंदिर पहुंचे गंभीर, आज ईडन गार्डन्स में पहला टी-20 मुकाबला