CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 27, 2024

केजरीवाल मामले पर फिर टिप्पणी, भारत के ऐतराज के बावजूद फिर बोला अमेरिका

केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में भारत की नाराजगी के बावजूद अमेरिका ने एक बार फिर बयान दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा की हम अपने स्टैंड पर कायम हैं और इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रिया पूरी हो।

अमेरिका का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब बुधवार को ही भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मामले में अमेरिकी डिप्लोमैट ग्लोरिया बारबेना को तलब किया था। उनके बीच करीब 40 मिनट तक बैठक हुई थी। इससे जुड़े एक सवाल पर बुधवार को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा- मैं कूटनीतिक बातचीत की जानकारी नहीं दे सकता।

भारत के ऐतराज करने के बाद भी अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर फिर बयान दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज करने पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों पर होने वाली कार्रवाई पर हमारी निगाहे हैं। हम इन दोनों मामलों में पारदर्शी और समयबद्ध कानूनी प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं।