CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Friday, March 28   2:42:13

लोकतंत्र भारत के DNA में है : PM मोदी

23-06-2023, Friday

भारत में किसी आधार पर भेदभाव नहीं : मानवाधिकार पर बोले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद अमेरिकी पत्रकार ने PM से मानवाधिकार को लेकर सवाल किया। इस पर PM मोदी ने कहा कि लोकतंत्र भारत के DNA में है। भारत में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता। इससे पहले व्हाइट हाउस में PM मोदी का राजकीय स्वागत हुआ। यहां उन्हें रेड कार्पेट वेलकम दिया गया। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने रिसीव किया।
PM मोदी का ये दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को लेकर बेहद अहम है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार आज रिकॉर्ड 130 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर बन गया है। दोनों देशों के बीच बाइलैट्रल ट्रेड 2022-23 में 7.65% बढ़कर 128 बिलियन डॉलर हो गया। वहीं, चीन के साथ कारोबार 1.5% घटकर 113.83 बिलियन डॉलर हो गया है।