CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Tuesday, March 4   4:54:31

दुनिया में डेल्‍टा और गामा वैरिएंट का कहर

दुनिया में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से हो रहा है। 24 घंटों में दुनिया में कोरोना के 5 लाख 68 हजार नए मामले सामने आए हैं। दुनियाभर में 8,899 संक्रमितों की इससे मौत हुईं और 3 लाख 88 हजार मरीज इससे ठीक हुए। इसके साथ ही दुनिया में कोरोना के कुल केस 19.33 करोड़ हो गए हैं। इससे कुल 41.50 लाख लोगों की जान गई और कुल 17.57 करोड़ लोगों ने इसे मात दी है। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हुई है। 24 घंटे में यहां 61,651 नए मामले सामने आए हैं। अब यहां कोरोना वायरस के कुल मामले 3 करोड़ 52 लाख से ज्यादा हो गए हैं। एक दिन में कोरोना के चलते सबसे ज्यादा मौतों में ब्राजील और इंडोनेशिया सबसे आगे रहे। ब्राजील में 1,444 और इंडोनेशिया में 1,449 मौतें हुईं।