CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Monday, April 21   1:17:49

WPL-2 में दिल्ली की लगातार चौथी जीत, चैंपियन मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने मंगलवार को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को 29 रन के अंतर से हराया।

इस जीत से दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कायम है। टीम के खाते में 8 अंक हैं और दिल्ली ने 5 मैच में से 4 जीत हासिल की है, जबकि एक मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

अरुण जेटली मैदान पर मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन ही बना सकी। जेमिमा रोड्रिग्ज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।