CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Wednesday, February 12   5:49:30

दिल्ली: राहुल- सोनिया गांधी से मिलेंगे चन्नी

पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के मंत्रियों का फैसला आज नई दिल्ली में पार्टी आलाकमान के दरबार में होगा। इसे लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बुलावे पर चन्नी गुरुवार शाम दिल्ली पहुंच गए। मंत्रियों के चयन को लेकर शुक्रवार को उनकी राहुल गांधी और सोनिया गांधी से चर्चा होगी।माना जा रहा है कि शुक्रवार को चन्नी चंडीगढ़ लौटकर अपने मंत्रियों के नामों का एलान कर देंगे। और ऐसी आशा जताई जा रही है की कैप्टन के मंत्रिमंडल में शामिल कई नेताओं की छुट्टी हो सकती है।