31-03-2023, Friday
पैकेट पर दही लिखा तो CM स्टालिन ने कहा- हिंदी मत थोपो
अब दही के बजाय लिखा जाएगा तायिर
तमिलनाडु में दही के नाम पर अब सियासत शुरू हो गई है। राज्य के दूध उत्पादन संघ आविन ने कहा है कि वह अपने पैकेट पर दही शब्द नहीं लिखेगा। उसकी जगह तमिल शब्द तायिर का ही इस्तेमाल करेगा।फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने पैकेट पर कर्ड हटाकर दही लिखने का निर्देश दिया था। जिसके बाद तमिलनाडु के लोग इसके विरोध में उतर आए थे।
वहीं, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इसका विरोध किया है। उन्होंने दक्षिण भारत के लोगों पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया है। सरकार के दखल के बाद FSSAI ने अपना आदेश वापस ले लिया है।
More Stories
1 अप्रैल से नया बजट लागू ; जानिए कैसे पड़ेगा आपकी जेब पर असर
क्या यह अपग्रेड 30MKI लड़ाकू विमान भारत की वायु रक्षा को अजेय बनाएगा?
पानी देवी: 93 साल की उम्र में स्वर्णिम सफलता