11-05-2023, Thursday
बंगाल, ओडिशा समेत तटीय इलाकों में बारिश की आशंका
70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मोका आज 11 मई से एक्टिव हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मई को तूफान और ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इस दौरान बंगाल, ओडिशा समेत तटीय इलाकों में बारिश की आशंका है। साथ ही 70 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बताया है कि मोका तूफान से 10 या 11 मई को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 70 किलेामीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद गुरुवार को तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। संभावना है कि 14 मई को बांग्लादेश-म्यांमार तटों पर जाने से पहले यह और ज्यादा खतरनाक हो जाए।
More Stories
कर्नाटका के पूर्व DGP की हत्या का चौकाने वाला खुलासा ; पत्नी पर गंभीर आरोप , जानिए पूरी सच्चाई!
भाजपा के झूठ के खिलाफ कांग्रेस का आर-पार का संघर्ष ; नेशनल हेराल्ड केस बना सियासी युद्ध का नया मोर्चा
अमेरिकी उपराष्ट्रपति का भारत दौरा बना ‘पारिवारिक डिप्लोमेसी’ की मिसाल ;अक्षरधाम से आमेर तक संस्कृति का सेहरा