CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   9:37:28
vadodara magarmach

Vadodara में भारी बारिश के बाद सैर पर निकले मगरमच्छ, इलाके में मचा हड़कंप

गुजरात के वडोदरा में विश्वामित्री का जलस्तर बढ़ने के बाद अब गुजरात के वडोदरा में विश्वामित्री का जलस्तर बढ़ने के बाद अब अलग-अलग इलाकों से मगरमच्छ निकलने की खबरें सामने आ रही है।

वडोदरा में कुछ दिनों पहले भारी बारिश के बाद विश्वामित्री नदी में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। जिसके बाद विश्वामित्री नदी में रहने वाले मगरमच्छ बाढ़ के पानी के साथ अलग-अलग इलाकों में पहुंच गए हैं।

ऐसा ही एक मामला डभोई रोड पर सामने आया है, जिसमें सुल्तानपुरा गांव में खेत में मगरमच्छ देखे जाने पर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू ट्रस्ट को जानकारी दी गई।

ट्रस्ट के प्रेसिडेंट अरविंद पवार ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। 4 फीट का यह मगरमच्छ एक कमरे में चूल्हे के आगे पड़ा हुआ था, जिसे मशक्कत के साथ सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंप दिया गया है।