CATEGORIES

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 26, 2023

मुंबई में एयर एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग

नागपुर से हैदराबाद जा रही एक एयर एंबुलेंस की गुरुवार रात करीब 9.10 बजे मुंबई में सुरक्षित बेली (क्रैश) लैंडिंग कराई गई। विमान के क्रू सहित उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। लैंडिंग गेयर फेल होने के बाद फ्लाइट को हैदराबाद से मुंबई डायवर्ट कर दिया गया था। नागपुर से उड़ान भरते समय प्लेन का दाहिना पहिया निकलकर रनवे से दूर चला गया था। प्लेन को लैंड कराने के लिए पायलट ने बेली लैंडिंग की तकनीक अपनाई। इसमें लैंडिंग गेयर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।