नागपुर से हैदराबाद जा रही एक एयर एंबुलेंस की गुरुवार रात करीब 9.10 बजे मुंबई में सुरक्षित बेली (क्रैश) लैंडिंग कराई गई। विमान के क्रू सहित उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। लैंडिंग गेयर फेल होने के बाद फ्लाइट को हैदराबाद से मुंबई डायवर्ट कर दिया गया था। नागपुर से उड़ान भरते समय प्लेन का दाहिना पहिया निकलकर रनवे से दूर चला गया था। प्लेन को लैंड कराने के लिए पायलट ने बेली लैंडिंग की तकनीक अपनाई। इसमें लैंडिंग गेयर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
More Stories
हमेशा खुश कैसे रहें और तनाव को दूर कैसे करें
1 अप्रैल से नया बजट लागू ; जानिए कैसे पड़ेगा आपकी जेब पर असर
क्या यह अपग्रेड 30MKI लड़ाकू विमान भारत की वायु रक्षा को अजेय बनाएगा?