CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   6:03:20

हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से 12 हजार घरों में दरारें, 17 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते बारिश और लैंडस्लाइड ने काफी तबाही मचाई। हिमाचल में 12 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए। जबकि 330 लोगों की जान चली गई है।

यही वजह है कि लोग अब घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं। इनके घरों में दरारें आ गई हैं और नीचे की मिट्टी बह गई। किसी भी वक्त घर गिर सकता है। कुछ लोगों ने प्रदेश ही छोड़ दिया है।

उधर हिमाचल में 12 में से 11 जिलों में 857 सड़कें बंद हैं। 4,285 ट्रांसफार्मर और 889 जल आपूर्ति योजनाएं रुकी हुई हैं। बारिश, बाढ़, फ्लैश फ्लड व जमीन धंसने से 10 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक का नुकसान आंका गया है।

वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश सहित देश के 17 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर दिल्ली में भी आज शनिवार सुबह तेज बारिश हुई है।