CATEGORIES

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
December 3, 2023

खाना बनाते समय फटा सिलिंडर

आजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाने में शुक्रवार शाम को एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फट जाने से दस लोग घायल हो गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के कई घर भी प्रभावित हुए हैं। मौके पर पहुंचे सीओ सदर भी राहत बचाव कार्य में जुटे थे। शंघईपुर जोगियाने गांव निवासी लालमन की बहु साधना पत्नी गुल्लू शुक्रवार शाम करीब छह बजे गैस पर खाना बना रही थीं। तभी गैस रिसाव होने से सिलिंडर में आग लग गई और सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलिंडर फटने से लालमन व शहबाज के घर की छतें गिर गईं।