CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 3   1:50:11

COVID-19 Update: पिछले 24 घंटों में सामने आए 752 नए केस, एक दिन में चार की मौत

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए हैं, जिसने देश के लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी सतर्कता बरतने का ऐलान कर दिया है। मंत्रालय का कहना है कि लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।

देशभर में कोरोना के मामले 4.50 करोड़ के ऊपर पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 752 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 325 लोग ठीक हुए हैं, जबकि संक्रमण की वजह से 4 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 3 हजार 420 है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 2 हजार 998 था।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक राज्यों में केरल में सबसे ज्यादा 565 केस मिले हैं। 2 लोगों की मौत हुई है। इनमें 297 ठीक हुए हैं, जबकि 266 लोगों का इलाज चल रहा है। एक्टिव केस के मामले में केरल के बाद कर्नाटक 70 केसेस के साथ दूसरे नंबर पर है। कर्नाटक और राजस्थान में 1-1 मौतें दर्ज की गई हैं।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, पिछले एक महीने में दुनियाभर में कोरोना के मामलों में 52% का इजाफा हुआ है। 19 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच 8 लाख 50 हजार केस रिपोर्ट हुए हैं और 3 हजार मौतें हुई हैं। हालांकि इस एक महीने के दौरान डेथ रेट 8% घटा है। इसका मतलब पिछले महीने कोरोना से 8% ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना का नया JN.1 वैरिएंट अब तक 41 देशों में फैल चुका है। फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, कनाडा और स्वीडन में JN.1 के मामले सबसे ज्यादा हैं। भारत में 22 दिसंबर तक नए वैरिएंट के 23 मामले मिले हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सभी केसेस हल्के लक्षण के हैं।

WHO ने JN.1 को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ में शामिल किया है। WHO ने बताया कि अभी तक का विश्लेषण कहता है कि मौजूदा वैक्सीन JN.1 वैरिएंट पर पूरी तरह से कारगर है। इससे लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है।

हालांकि WHO ने सावधानी के तौर पर एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को भीड़ वाले, बंद या दूषित हवा वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी गई है। साथ ही आवश्यक दूरी बनाने को भी कहा गया है

ये भी पढ़ें – देश में फिर डरा रहा COVID-19, एक दिन में केरल से सामने आए 265 नए मामले, एक की मौत

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 17 राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा केरल 266 मामले सामने आए हैं। वहीं कर्नाटक में 70, महाराष्ट्र में 15, तमिलनाडु में 13 और गुजरात में 12 केस मिले हैं। 21 मई के बाद यह एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

दुनिया के अन्य देशों के साथ साथ भारत में भी कोरोना तेजी से फैलता जा रहा है,जिसने स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ा दी है।